फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panipat-Khatima highway jammed for three and a quarter hours in Titawi

Muzaffarnagar News: तितावी में सवा तीन घंटे जाम रहा पानीपत-खटीमा हाईवे

Sat, 20 May 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Panipat-Khatima highway jammed for three and a quarter hours in Titawi
- शाम सात से रात करीब सवा दस बजे तक फंसे रहे वाहन
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी के निकट नाले के पास रास्ता तंग होने के चलते शुक्रवार करीब सवा तीन घंटे जाम रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों ने खुद ही कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

तितावी के पास बघरा बाईपास निर्माणाधीन है। हाईवे के पास से गुजर रहे नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिस वजह से रास्ता तंग हो गया है। शुक्रवार रात करीब सात बजे ओवरलोड दो ट्रक आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में यहां वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। बाईपास से होकर आए वाहन भी नाले के पास ही फंस गए। देर रात करीब दस बजे तक वाहन जाम में फंस रहे। तितावी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत की। हाईवे जगह-जगह निर्माणाधीन होने के चलते वाहनों की तीन-तीन कतार लग गई। जाम में फंसे लोग ही खुद अपने वाहनों से उतरकर नीचे आए और पुलिस की मदद की। देर रात तक रेंगकर वाहन गुजरते रहे।
विज्ञापन






थाने के सामने से मिल तक लगी कतार

हाईवे पर तितावी थाने के सामने से चीनी मिल तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने कुछ वाहनों को थाने के पीछे ही रुकवाया, जिससे जाम को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






फंसी गई बसें, परेशान रहे यात्री

जाम में यूपी और हरियाणा रोडवेज की बसें फंस गई। यात्री परेशान रहे। पानीपत, रोहतक, भिवानी जाने वाली बसें भी जाम में फंसी रही। भारी वाहनों को भी निकलने का रास्ता नहीं मिला।





इधर-उधर से गुजरे दुपहिया वाहन चालक

हाईवे निर्माणाधीन होने के चलते मुश्किल खड़ी हुई। दुपहिया वाहन चालक देहात के रास्तों से होते हुए गंतव्य तक पहुंचे।





क्या बोले यात्री

- हरिद्वार से लौट रहे पानीपत निवासी सतीश धनखड़ ने बताया कि करीब दो घंटे से जाम में फंसे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि जल्दी घर पहुंच जाएंगे, लेकिन जाम में फंस गए। पूरा परिवार साथ है। बच्चों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी।




- शामली जा रही कार सवार शालिनी का कहना है कि वह हम दोनों बहनें कार में सवार होकर शामली के लिए निकली थी। लेकिन जाम में फंस गई। हाईवे का कार्य जल्दी से जल्दी पूरा करने पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed