फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panic spread among villagers due to leopard sighting

तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैली

Tue, 16 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Panic spread among villagers due to leopard sighting
गांव टंढेड़ा के जंगल में तेंदुए के पैरों के निशान देखते ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना/ककरौली। गांव टंढेड़ा में खेत से काम समाप्त कर वापस आ रहे मजदूर परिवार को तेंदुआ दिखाई देने से अफरातफरी मच गई। वन विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों जंगलों की खाक छानी, लेकिन कहीं कोई निशान नहीं मिल सके।

ककरौली थाने के गांव टंढेड़ा व ककरौली मार्ग पर किसान अशोक के खेत में गांव निवासी अमर सिंह कश्यप अपनी पत्नि सरोज, बच्चे कशिश, वंशिका, अतुल आदि के साथ खीरे की फसल को तोड़ रहे थे। तभी अचानक खेत के निकट नाले की पटरी से मादा तेंदुए सहित दो शावक आते दिखाई दिए, जो नाले को पार कर गन्ने के खेत में जा घुसे।। भयभीत मजदूर परिवार शोर मचाते हुए खेतों से भागने लगे। सुरक्षित रास्ते पर आकर गांव प्रधान सुरेश पहलवान, धर्मेंद्र सिंह, रणबीर सिंह, पवन सिंह आदि को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग वन दरोगा शबी हैदर, सुनील कुमार, वन रक्षक महकपाल, सुनील आदि की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर टीम ने आसपास के जंगल में घंटों तलाश किया, लेकिन कही पर तेंदुए और उसके शावकों के पंजों के निशान नहीं मिल सके। वन दरोगा शबी हैदर ने फिश कैट होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed