फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panic due to speed of corona infection

जिले में 848 नए संक्रमित मिले

Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Panic due to speed of corona infection
कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से दहशत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ने से जिले में दहशत का माहौल है। शहर से लेकर देहात तक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में संक्रमण फैलने से हालात ज्यादा विकट हो गए हैं। शुक्रवार को जनपद में 848 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से शहर में सबसे अधिक 362 लोग पॉजिटिव आए हैं। 353 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसके बावजूद जनपद में मरीजों की संख्या बढ़कर 5848 हो गई है।

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शुक्रवार को सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट और एंटीजन जांच में 848 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर में 362 और शहर से सटे देहात क्षेत्र में 220 मरीज मिले हैं। इनके अलावा बघरा ब्लाक क्षेत्र में 13, बुढ़ाना क्षेत्र में 69, चरथावल में 16, जानसठ में आठ, खतौली में 51, मोरना में 39, पुरकाजी में 48 मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि इनमें से अधिकांश लोग मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 353 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 18819 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 12808 मरीज ठीक हो गए हैं। बावजूद इसके जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, लोग कोविड से बचने के नियमों को पालन नहीं कर रहे हैं। अभी भी जिले में 5848 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि देहात क्षेत्र में जांच बढ़ाई गई है। जांच बढ़ने के कारण पी़िड़तों की संख्या भी बढ़ रही है। सीएमओ ने कहा कि हालात पर काबू पाने के लिए भरसक कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed