फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panic among villagers due to dengue and viral in Ratanpuri area

रतनपुरी क्षेत्र में डेंगू और वायरल के प्रकोप से ग्रामीणों में दहशत

Tue, 09 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to dengue and viral in Ratanpuri area
रतनपुरी क्षेत्र में डेंगू और वायरल से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

रतनपुरी। क्षेत्र के गांवों में डेंगू और वायरल बुखार का जबरदस्त प्रकोप है। काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई लोगों को डेंगू की पुष्टि भी हो चुकी है। बुखार के प्रकोप से ग्रामीणों में दहशत है।
क्षेत्र के गांव रतनपुरी, समौली, मंडावली बांगर, बड़सू, मंडावली खादर, सिकंदरपुर, घनश्यामपुरा, रामपुर, भूपखेड़ी, मुजाहिदपुर आदि में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिनमें से कई लोगों का बड़सू, रतनपुरी, खतौली आदि के निजी चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा है। कई में डेंगू की भी पुष्टि हो चुकी है। रतनपुरी में डेंगू और वायरल का प्रकोप अधिक है। गांव रतनपुरी निवासी सतेंद्र, आनंद, जितेंद्र, देवेंद्र, प्रदीप, मीरु, सत्ता, राशिद अली, रेशमा, सरताज, सतेश्वरी, नानकचंद, श्याम सिंह, हनु, जाह्नवी आदि बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बड़सू निवासी हरिओम, कविता, शाहिदा, नजमा, सुखपाल, रविकिरण आदि भी बुखार से पीड़ित हैं। भूपखेड़ी निवासी पवन कुमार, रविता, अरविंद, सुखराम आदि भी बुखार की चपेट में हैं। निजी चिकित्सक संदीप सैनी का कहना है कि पीड़ित परिवार के करीब सभी सदस्य बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैम्प लगाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed