फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pandit Vaishno Dhaba: Tajmul turned out to be a person calling himself Gopal

पंडित वैष्णो ढाबा: तजमुल निकला खुद को गोपाल बताने वाला, बोला- मालिक ने बदला नाम, पहनाया कड़ा

Thu, 03 Jul 2025 10:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 03 Jul 2025 10:16 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: रथेड़ी गांव में पंडित वैष्णो ढाबे पर काम करने वाले तजमुल ने खुद को गोपाल बताया था। उसका कहना है कि संचालक के कहने पर उसने ऐसा किया था। 

विज्ञापन
Pandit Vaishno Dhaba: Tajmul turned out to be a person calling himself Gopal
हाईवे स्थित ढाबों पर बृहस्पतिवार को भी हुई चेकिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ मार्ग स्थित पंडित वैष्णो ढाबा रथेड़ी पर खुद को गोपाल बताने वाला कर्मचारी बझेड़ी गांव का तजमुल निकला। ढाबा संचालक के कहने पर उसने अपना नाम गलत बताया था। उसने आरोप लगाया कि पहचान कराने के लिए कुछ लोगों ने उसकी पैंट उतारने का प्रयास किया था।
विज्ञापन



 

दिल्ली-दून हाईवे स्थित पंडित वैष्णो ढाबा पिछले सात दिन से लगातार चर्चा में है। बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज ढाबों का निरीक्षण करते हुए यहां पहुंचे थे। इस दौरान एक कर्मचारी उन्हें अपना नाम गोपाल बताया। बाद में आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने गोपाल की पैंट उतारकर पहचान करने का प्रयास किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बझेड़ी में कथित तौर पर गोपाल बताया जा रहा कर्मचारी मीडिया के सामने आया। उसने अपनी असली पहचान उजागर करते हुए कहा कि उसका नाम तजमुल है। ढाबा संचालक के कहने पर ही नाम बदलकर गोपाल बता दिया गया था।  आरोप लगाया कि उसे कड़ा भी पहनाया था। वह ढाबे पर एक माह से काम कर रहा था। ढाबे पर आए कुछ लोगों ने उसकी पैंट उतारने का कोशिश की थी। वह इसके बाद घर चला गया था।
 
विज्ञापन

पुलिस ने किए है नोटिस जारी
नई मंडी कोतवाली पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने तजमुल के आरोप के मामले में हिंदूवादी संगठनों के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए है। उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। नई मंडी सीओ रुपाली राय का कहना है कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed