फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchparva starts today, markets are shining

Muzaffarnagar News: आज से पंचपर्व, चमक रहे बाजार

Sat, 18 Oct 2025 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 18 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Panchparva starts today, markets are shining
शिव चौक पर लगे बाजार से पीतल के दीपक की खरीदारी करते हुए महिलाएं स्रोत संवाद
मुजफ्फरनगर। शनिवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में रौनक है। धनतेरस पर खरीदारी को लेकर ग्राहक और दुकानदार उत्साहित हैं। पंचपर्व के पहले दिन धनतेरस पर सराफा बाजार, बर्तन बाजार, ऑटामोबाइल बाजार में खरीदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बर्तन बाजार में नए और फैंसी डिजाइन के बर्तनों की चमक बढ़ी। सराफा बाजार ने ग्राहकों के बजट के हिसाब सिक्के और लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं तैयार कराई। त्योहार की खरीदारी के लिए बच्चों और बड़ों में पूरा उत्साह है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में दिवाली बाजार लगे हुए हैं। इसके साथ ही गली मोहल्लों और कालोनियों में साज सज्जा की सामानों की दुकानें सजी हुई हैं। नई मंडी, भगत सिंह रोड, गांधी कॉलोनी समेत अन्य बाजारों में बर्तनों की दुकानों के अलावा सड़कों किनारे भी बर्तन की दुकानें लगी हुई हैं। इन पर पारंपरिक बर्तनों के अलावा नए डिजाइन के कॉपर पालिश के डिनर सेट महिलाओं का ध्यान खींच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत सिंह रोड स्थित बर्तन दुकान संचालक रितेश ने बताया कि धनतेरस के पर्व पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस दिन बर्तनों की खूब खरीदारी की जाती है। इसके साथ ही पीतल और तांबे के बर्तनों का चलन फिर लौट रहा है। स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के कारण पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग रहेगी।

शुक्रवार को देहात से आए खरीदारों की ज्यादा भीड़ रही। महिलाओं ने घर की सजावट और बर्तन की खरीदारी की। शाहपुर से खरीदारी करने आई महिला अर्चना ने बताया कि वह घर के सजावट के लिए सामान और बर्तन खरीदने आई हैं। शहर में नए डिजाइन के सामान ज्यादा मिल जाते हैं।

शिव चौक पर लगे बाजार से पीतल के दीपक  की खरीदारी करते हुए महिलाएं स्रोत संवाद

शिव चौक पर लगे बाजार से पीतल के दीपक की खरीदारी करते हुए महिलाएं स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed