फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchayat will be held in Sisauli on 17th of every month

हर माह 17 तारीख को सिसौली में होगी पंचायत

Sun, 06 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Panchayat will be held in Sisauli on 17th of every month
गांव चिरोली अटाली के सिद्धपीठ शिव मंदिर में भाकियू ने किसानों की पंचायत का आयोजन किया। - फोटो : KHATAULI
हर माह 17 तारीख को सिसौली में होगी पंचायत
विज्ञापन

सिसौली (मुजफ्फरनगर)। गांव चिरोली अटाली के सिद्धपीठ शिव मंदिर में भाकियू ने किसानों की पंचायत का आयोजन किया। किसान पंचायत में क्षेत्र तथा दूरदराज के किसानों ने भाग लेकर भाकियू संगठन को मजबूत करने तथा किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

पंचायत में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के सच्चे हमदर्द थे। किसान आज विभिन्न समस्याओं से घिरा हुआ है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। शुगर मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। सरकारें किसानों की अनदेखी कर रही हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान कराकर उनके सपनों को पूरा करना होगा। किसान खुशहाल होगा, तभी देश खुशहाल हो सकेगा, जिसके लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक वर्ष 6 सितंबर को सिद्धपीठ शिव मंदिर में तथा प्रत्येक माह की 17 तारीख को सिसौली के किसान भवन में पंचायत का आयोजन करने की घोषणा की। पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, प्रदेश सचिव ओमपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह लाठियान खाप के चौधरी बिरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed