फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchayat organized to make Gurjar conference successful

गुर्जर सम्मेलन को सफल बनाने को पंचायत आयोजित

Tue, 28 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Panchayat organized to make Gurjar conference successful
जानसठ के गांव अहरोड़ा में रालोद की पंचायत आयोजित - फोटो : KHATAULI
गुर्जर सम्मेलन सफल बनाने को पंचायत आयोजित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। विधानसभा के गुर्जर समाज के लोगों का सम्मेलन खतौली के राजेश फार्म में आयोजित किया जाएगा। जिसकी सफलता को लेकर रालोद नेता अभिषेक चौधरी ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।

सोमवार को गांव अहरोड़ा में खतौली में आयोजित गुर्जर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों की एक पंचायत हुई। पंचायत में रालोद नेता अभिषेक चौधरी ने कहा कि राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए प्रत्येक समाज अपने समाज का सम्मेलन या पंचायत आयोजित करता है और अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। इसी क्रम में गुर्जर समाज का अग्रणी संगठन गुर्जर सद्भावना सभा की ओर से खतौली विधान सभा के खतौली स्थित राजेश फार्म में गुर्जर सम्मेलन प्रस्तावित रखा गया है। इस दौरान पाल गांव के पूर्व प्रधान संतर पाल ने कहा कि राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए हमें ताकत का एहसास कराना होगा। जिसके लिए अधिक से अधिक लोगों को 29 दिसंबर को खतौली पहुंचकर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इस दौरान अहरोड़ा गांव के ग्राम प्रधान तिरुभवन ने आश्वस्त किया कि गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग गुर्जर सम्मेलन में अपने ट्रैक्टर ट्रालियों के द्वारा पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पंचायत में ओमवीर भड़ाना, डॉक्टर सोनू गुर्जर, ब्रह्म सिंह, बृजपाल बड़ाना, नितिन गुर्जर, साहब सिंह, रमेश, पूर्व प्रधान बीरबल, सुभाष भड़ाना, रामा गुर्जर, नितिन भड़ाना, रामफल, संजय गांधी विकल, प्रदीप शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे, पंचायत की अध्यक्षता पिंटू देहडा ने की तथा संचालन मनोज गुर्जर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed