{"_id":"603be3c58ebc3e8cd11fda63","slug":"panchayat-of-indian-farmers-organization-in-charathaval-muzaffarnagar-news-mrt527696880","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के बकाया मूल्य पर ब्याज दें सरकार: पूरण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के बकाया मूल्य पर ब्याज दें सरकार: पूरण सिंह
विज्ञापन
बाढ़ इंटर कॉलेज में भाकिसं की पंचायत में संबोधित करते अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गन्ने के बकाया मूल्य पर ब्याज दे सरकार: पूरण सिंह
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान संगठन की पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दें। उन्होंने तीन सालों से गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाने पर नाराजगी जताई। केंद्र सरकार कृषि कानूनों पर संशोधन करना चाहती है, तो संगठन सरकार से बातचीत करने को तैयार है। कृषि कानूनों को लेकर नानौता में 10 मार्च को महापंचायत करने का एलान किया।
रविवार को वेस्ट यूपी के जिलों के कार्यकर्ताओं की बाढ़ इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुई पंचायत में ठा. पूरण सिंह ने कहा कि यदि सरकार बिलों में एमएसपी की गारंटी के साथ संशोधन को तैयार है, तो आंदोलन के चुने हुए 40 प्रतिनिधि बात कर लें। अन्यथा वह अगली महापंचायत में किसानों की राय के बाद सरकार से बात करेंगे। उन्होंने खेती किसानी मुद्दों पर सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने कहा कि किसानों पर नलकूपों पर बकाया भुगतान वसलूने के लिए विद्युत निगम रिपोर्ट दर्ज कर रहा है। जबकि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य की परवाह नहीं है। 400 रुपये क्विंटल गन्ने का दाम मिलने के बाद ही किसानों को लागत पूरी हो सकती है। बिजली और पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि से लोग त्रस्त हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक बागपत ने कहा कि बेसहारा गोवंश किसानों की गेहूं की पकी फसल बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर महापंचायत करने का एलान किया। कहा कि किसानों की मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ बेमियादी आंदोलन होगा। ब्रजपाल शर्मा सांपला की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष दीपक सोम और कृष्णपाल के संचालन में हुई पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, उत्तराखंड अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष यशपाल सरपंच, शामली जिलाध्यक्ष जमील अहमद, सहारनपुर जिलाध्यक्ष ठा. अजब सिंह, मेरठ जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, बिजनौर जिलाध्यक्ष नौबहार, जलसिंह राणा, देवबंद तहसील अध्यक्ष नरेंद्र राणा, रामपुर जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, अंकुर रोड, महेश त्यागी, अंकित रोड़, महक सिंह पूर्व प्रधान, बिल्लू राणा युवा जिलाध्यक्ष, मुकेश राणा, सुधीर त्यागी आदि मौजूद रहे।