फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchayat of BKU in Nagar Panchayat Bhokarhedi

महापंचायत में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया

Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Panchayat of BKU in Nagar Panchayat Bhokarhedi
कस्बा भोकरहेड़ी पंचायत में बोलते गौरव टिकेत और उपस्थित भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं की भोकरहेड़ी में बैठक आयोजित की गई। इसमें भाकियू युवा के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने किसानों से बड़ी संख्या में महापंचायत में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत भोकरहेड़ी में आयोजित बैठक में भाकियू युवा के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने भाजपा सरकार को पूरी तरह किसान विरोधी बताया। सरकार कुछ उद्यमियों के हाथों देश बेचने का प्रयास कर रही है। किसान आंदोलन में करीब 650 किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन सरकार ने आज तक कोई संवेदना प्रकट नहीं की। उल्टे आंदोलनकारियों को कभी आतंकवादी तो कभी खालिस्तानी बताया जा रहा है। यदि तीनों कृषि कानून वापस नहीं हुए तो किसान बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने पांच सितंबर को जीआईसी में होने वाली महापंचायत में किसानों से बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता चौधरी ओमवीर सिंह और संचालन विकास डायरेक्टर ने किया। मौके पर धीरज लाटियान, नवीन राठी, अशोक घटायन, पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत, कैप्टन ज्ञानेंद्र चौधरी, अजय चेयरमैन, बिट्टू प्रधान, योगेश शर्मा, सरदार अमीर सिंह, आस मोहम्मद, अनुज प्रधान, महकार सिंह, विक्की तोमर, गुल मोहम्मद, प्रवीण शेरावत, सुदेश, जुल्फिकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed