फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchayat elections semi-final of assembly elections: Satyapal

पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल : सत्यपाल

Sun, 21 Mar 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections semi-final of assembly elections: Satyapal
भाजपा के जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह को स्मृ ति चिंह देकर सम्मानित करते कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा के जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल हैं। यदि हम पंचायत चुनाव में जीत का परचम लहरा देते हैं तो विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों की जमानत जब्त हो जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में सत्यपाल सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव का आरक्षण जारी हो चुका है, इसलिए कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कार्यकर्ता पार्टी के पदाधिकारियों के संपर्क कर 24 और 25 मार्च को नगर एवं देहात में घर-घर जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों की जानकारी दें। सत्यपाल सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष को प्रत्येक बूथ को मजबूत कर विजय पताका फहरानी है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का स्वागत भी किया। इसमें जिला मंत्री विपिन भारतीय, आईटी के विधानसभा अध्यक्ष विवेक तायल, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, विकास त्यागी, राजेश अनेजा, रविंद्र चौधरी, जसबीर मलिक , बॉबी भटनागर, राजेश सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed