फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchayat assistants demonstrated in front of BDO office

Muzaffarnagar News: बीडीओ कार्यालय के सामने पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Feb 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants demonstrated in front of BDO office
-मानदेय वृद्धि एवं सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। मानदेय वृद्धि एवं सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग को लेकर ब्लॉक के सभी पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाकर अतिकुशल श्रेणी में करने, मानदेय ग्राम निधि से हटाने की मांग की।
बुढ़ाना ब्लॉक के करीब दो दर्जन पंचायत सहायक बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने एकत्र हुए। पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि, सेवा नियमावली बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने बताया कि 1 दिसंबर 2021 को ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक एकाउंटेंट/डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर उनकी नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन

पूर्ण कालिक नौकरी होने के कारण उनका भविष्य इसी नौकरी पर निर्भर है। उन्होंने पंचायत सहायक का मानदेय बढ़ाकर अतिकुशल श्रेणी 26910 रुपये प्रति माह किया जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मानदेय को ग्राम निधि से हटाकर राज्य पोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध प्रणाली को समाप्त कर पंचायत सहायकों की सेवा नियमावली बनाई जाए। साथ ही महिला पंचायत सहायक के लिए स्थानांतरण नीति लागू की जाए। नगर पंचायत में जाने वाले पंचायत सहायकों का अन्य विभागों में समायोजन किया जाए।

पंचायत सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी के समान कार्य कर रहे हैं। उन्हें ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त पदों की भर्तियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। अपना ज्ञापन उन्होंने उच्चाधिकारियों, पूर्व मंत्री व मंत्री पंचायत राज को डाक व ईमेल द्वारा भेजा है। इस मौके पर अंकित, मंगल, कवलदीन, नितिन, सुमित, अंशु, मन्नान, सौरभ, ललिता पाल, अंजली, सुमित राठी व कंवर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed