{"_id":"5ef63c128ebc3e4336017422","slug":"palika-board-meeting-to-be-held-today-after-eight-months-muzaffarnagar-news-mrt4883542141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह बाद आज होगी पालिका बोर्ड की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह बाद आज होगी पालिका बोर्ड की बैठक
विज्ञापन
आठ माह बाद आज होगी पालिका बोर्ड बैठक
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक आखिरकार आठ महीने बाद शनिवार को (आज) होगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 का 154 करोड़ रुपये का बजट बोर्ड के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। बीते सात मार्च को बैठक स्थगित होने के बाद जारी किए पूरक एजेंडे में बजट के अलावा 47 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
नगर पालिका बोर्ड की पिछली बैठक 19 अक्तूबर 2019 को हुई थी। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के बैठक से चले जाने के बाद सभासद सुनील शर्मा को अध्यक्ष चुनकर बैठक की कार्रवाई पूरी की गई थी। विवादों में घिरी रही इस बैठक को बाद में मंडलायुक्त ने स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद सात मार्च को बैठक कराने के लिए 29 फरवरी को एजेंडा जारी किया गया था लेकिन संसद सत्र चालू होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। बाद में लॉकडाउन के चलते बैठक नहीं हुई। इससे नगर पालिका का बजट पास नहीं हुआ और अन्य कई कार्य रुके हुए हैं। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के निर्देश पर 20 जून को एजेंडा जारी कर 27 जून को सवेरे 11 बजे बोर्ड बैठक बुलाई गई है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि बैठक निर्धारित समय पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कराई जाएगी।
15 प्रस्ताव पुन: शामिल किए
19 अक्तूबर 2019 को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की गैर मौजूदगी में हुई बैठक के एजेंडे में शामिल कई प्रस्तावों को सभासदों ने नकार दिया था। शनिवार को होने वाली बैठक में पुराने एजेंडे के 15 प्रस्ताव भी शामिल हैं। चेयरपर्सन ने इन्हें जरूरी बताते हुए एजेंडे में शामिल कराया है।
विज्ञापन
नगर पालिका की अब तक हुई बैठकें
दिनांक - परिणाम
एक जून 2018 सफल
27 मार्च 2018 स्थगित
12 अप्रैल 2018 सफल
12 जून 2018 कमिश्नर ने सही मानी
16 जनवरी 2019 सफल
15 मार्च 2019 सफल
04 जून 2019 सफल
19 अक्तूबर 2019 कमिश्नर ने सही मानी
07 मार्च 2020 स्थगित