{"_id":"613f98a78ebc3e74e77fec37","slug":"palak-mittal-harshit-and-ruchi-secured-first-position-khatauli-news-mrt556084387","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलक मित्तल, हर्षित व रूचि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलक मित्तल, हर्षित व रूचि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन
जानसठ के गोमती कन्या इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते अति
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलक मित्तल, हर्षित और रुचि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
जानसठ। कस्बे के गोमती कन्या इंटर कॉलेज में गुरु तेग बहादुर जयंती महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
कस्बे के गोमती कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ज्योति बाला द्वारा गुरु तेगबहादुर जयंती महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय निबंध, भाषण व कहानी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज जानसठ, सुकलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर, सरस्वती इंटर कॉलेज जानसठ की छात्राओं ने भाग लिया। कहानी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक मित्तल सुकलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर नवदीप गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ, तृतीय स्थान पर इशिका स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज जानसठ की रही।
वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम हर्षित गोमती कन्या इंटर कॉलेज, द्वितीय व तृतीय स्थान साक्षी स्वामी कल्याण देव की रही। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुचि गोमती कन्या इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान पलक सुकलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान प्रज्ञा पाल स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समुद्र सेन, राजेंद्र नारंग, रेनू वेदी, राजेंद्र कुमार और नीरज कुमार आदि रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतिभागी बच्चों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।