फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pakistan Zindabad slogans raised by miscreants in Chandseena village of Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में तनाव: असामाजिक तत्वों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल

Sat, 17 Apr 2021 11:56 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 17 Apr 2021 11:56 AM IST
सार

चंदसीना गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। दो नामजद और 14-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
 

विज्ञापन
Pakistan Zindabad slogans raised by miscreants in Chandseena village of Muzaffarnagar
पाकिस्तान समर्थित नारे लगाते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के चंदसीना गांव में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार रात को ट्रैक्टर से जाते समय असामाजिक तत्वों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 

विज्ञापन


घटना से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से की। पुलिस ने दो नामजद आरोपी और 14-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रतनपुरी थाना पुलिस शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सिलसिले में क्षेत्र के गांव चंदसीना पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात गांव के कुछ युवकों ने ट्रैक्टर पर बैठकर गांव में घूमते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में उन्होंने ट्विटर पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, जिससे गांव में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल एसआई ललित कुमार की ओर से गांव निवासी शादाब व फिरोज को नामजद करने के साथ ही 14-15 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। 


इंस्पेक्टर रतनपुरी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बुधवार रात कुछ युवकों ने इस तरह की नारेबाजी की थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed