फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Painting competition in Muzaffarnagar

छात्राओं की प्रतिभा से अभिभूत हूं : मोना 

Wed, 31 Aug 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 31 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Painting competition in Muzaffarnagar
पे‌ंटिंग प्रदर्शनी देखतीं एसएसपी की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कला के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति की प्रस्तुति दी। मुख्य अथिति एसएसपी दीपक कुमार की धर्मपत्नी मोना शांडिल्य ने कहा कि वह यह देखकर अभिभूत हैं कि इस जिले की छात्राएं कला के क्षेत्र में इतना आगे हैं। 
विज्ञापन


प्रदर्शनी में छात्राओं ने म्यूरल्स, स्कल्पचरस, मोमेटो एवं अन्य प्रकार की सुंदर प्रभावशाली, अपने संदेश में अलग ही छात्र छोड़ने वाली कलाकृतियों का समावेश किया। मुख्य अतिथि मोना शांडिल्य ने कहा कि छात्राओं की कला प्रतिभा ने मुझे मोहित किया है। इनकी कला इंटरनेट पर भी डाली जानी चाहिए, जिससे अन्य लोग भी कला की गहराईयों को समझ सकें। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में सबसे बड़ी बात यह है कि छात्राओं ने अपने अंदर के विचारों को कला के माध्यम से सामने रखा।
विज्ञापन


अपनी अभिव्यक्ति बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत की। छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे आने का मौका मिलना चाहिए। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में नरेंद्र जैन ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य शिक्षा के स्तर को बढ़ाना है। संस्था के राजकुुमार जैन ने कहा कि छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और जीवन में आगे बढ़ने में प्रबंध समिति पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र कुमार जैन, राजेश जैन, जयकुमार जैन, श्रेयांस जैन, संजय जैन, राजीव जैन, राजेंद्र जैन ने विचार रखे। प्राचार्या डॉ निशा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में डॉ निशा गुप्ता, डॉ वंदना वर्मा, डॉ मेधा फातिमा, अर्चना, डॉ रीता गर्ग, डॉ आभा सैनी, डॉ संतोष, सोनाली सिंह, नीता भटनागर, प्रतिमा शर्मा, डॉ वर्चसा सैनी, डॉ पूनम भारद्वाज, डॉ गीता सिंह, डॉ अंजलि शर्मा, डॉ दुष्यंत गर्ग, डॉ अमरदीप, डॉ पल्लवी का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed