फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paddy has been procured from 258 farmers in the district so far

जिले में अब तक 258 किसानों से हुई धान खरीद

Tue, 02 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Paddy has been procured from 258 farmers in the district so far
मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी स्थल में सरकारी क्रय केद्र पर धान की बोरे को रखता कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में अब तक 258 किसानों से हुई धान खरीद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में अब तक 258 किसानों से धान खरीद हो चुकी है। इन किसानों से एक करोड़ 93 लाख का धान खरीदा गया है। बारिश के बाद जो धान खराब हुआ है उसे सरकार नहीं खरीदेगी। ऐसे धान को वापिस किया जा रहा है।
जिले में दस हजार 500 हेक्टेयर में धान की खेती होती है। धान की अधिकतम उपज गंगा खादर के इलाके में होती है। बारिश के बाद धान की जो फसल खराब हुई है उसे बेचने को लेकर किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। सरकार ने खराब धान खरीदने से मना कर दिया है। जिले में अब तक मोरना क्रय केंद्र पर एक किसान को वापिस लौटाया गया है। धान का क्षेत्रफल कम होने के कारण यहां अधिक बड़ी समस्या नहीं है। जिले में नौ केंद्र हैं जिसमें एक मुजफ्फरनगर, एक पुरकाजी, एक मोरना, एक जानसठ, एक चरथावल, एक खतौली, एक सिखरेडा, एक रामराज में बनाया गया है। 4200 मिट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 258 किसानों से एक करोड़ 93 लाख 93 हजार का धान खरीदा गया है। किसानों के खातों में एक करोड़ 27 लाख का भुगतान किसानों को हो चुका है।
विज्ञापन

खराब धान नहीं खरीद सकते
जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक एक किसान का धान की मानक के अनुसार नहीं मिला है, जिसे खरीदा नहीं जा सका। बाकी किसानों से धान निरंतर खरीदा जा रहा है।

मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी स्थल पर धान की बोरे को तौलते कर्मचारी।

मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी स्थल पर धान की बोरे को तौलते कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed