फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paddy farmers shocked, basmati prices fall

धान किसानों को झटका, बासमती के दाम लुढके

Sun, 13 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Paddy farmers shocked, basmati prices fall
नवीन मंडी में बिक्री का पहुचें धान की सफाई करता श्रमिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। प्रतिदिन दो-चार किसान मंडी में बासमती धान लेकर पहुंच रहे हैं। बासमती धान का मूल्य यहां 1800 से 1900 रूपये क्विंटल के बीच चल रहा है, जो गत वर्ष से 500 रूपये क्विंटल कम है। बाजार में मोटे धान के दाम 1100 रूपये क्विंटल है। सरकार किसानों से मोटा धान 1868 रूपये खरीदेगी। एक अक्तूबर से क्रय केंद्र शुरू हो जाएंगे और 31 जनवरी तक चलेंगे।
विज्ञापन

जिले के गंगा खादर क्षेत्र में लगभग दस हजार 800 हेक्टेयर में धान की खेती होती है। केवल पांच प्रतिशत किसान ही यहां मोटा धान लगाते हैं, बाकी किसान बासमती की खेती करते हैं। बासमती के दाम किसानों को हमेशा अच्छे मिलते रहे हैं। सरकार को मोटे धान का दाम तय करती रही है बासमती उससे 500 से एक हजार रूपये क्विंटल अधिक तक बिकती रही है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि बासमती धान के दाम बाजार में मोटे धान के बराबर मिल रहे हैं। मंडी में धान लेकर पहुंचे बेहड़ा थ्रू के किसान विनेश कुमार राठी का कहना है कि पिछले साल बासमती 2500 रूपये तक बिक गई थी, इस बार यहां हमें 1800 से 1900 रूपये क्विंटल के दाम ही मिल पा रहे हैं। किसान को इस बार फसल में काफी नुकसान हो रहा है। भोपा के किसान विनोद कुमार का कहना है कि बासमती धान से किसानों ने जो उम्मीद लगाई थी, वह पूरी नहीं हो पा रही है। किसान का धान शुरू में ही पिट गया है। मोटा धान तो एक अक्तूबर से सरकार 1868 रुपये में खरीद लेगी, बासमती के दाम तो सरकार भी 1888 ही देती है। ऐसे मेें अतिरिक्त पैसा मिलने की किसान की उम्मीद धराशायी हो गई है। मंडी व्यापारी सुमेरचंद का कहना है कि इस बार बाजार मशें ,चावल का मंदा है। मंडी में बासमती के दाम 1800 से 1900 के बीच है। मोटा धान का रेट 1100 रूपये क्विंटल के लगभग चल रहा है।
विज्ञापन

-----------------
धा का समर्थन मूल्य 1868 रूपये
मुजफ्फरनगर। डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1868 घोषित किया है। ग्रेड ए का धान सरकार 1888 रूपये क्विंटल खरीदेगी। जिले में धान की खरीद एक अक्तूबर से प्रारंभ होगी और धान क्रय केंद्र 31 जनवरी तक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सात क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद
मुजफ्फरनगर। जिले में धान की खरीद के लिए सात क्रय केंद्र बनाए जा रहे हैं। भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र नवीन मंडी स्थल पर भी बनेगा। पीसीएफ के दो क्रय केंद्र छपार और हुसैनपुर रामराज में बनाए जा रहे हैं। खाद्य विभाग के चार क्रय केंद्र बनेंगे, जिनमें एक मुजफ्फरनगर में, एक पुरकाजी, एक जानसठ और एक मोरना में बनेगा। धान खरीद का पैसा सीधा किसानों के खाते में जाएगा।

--------------------------
रामराज मंडी पितृ पक्ष के बाद खुलेगी
मीरापुर। धान की फसल खेतो मे तैयार खड़ी है। रामराज स्थित धान मंडी में हरियाणा ,पंजाब के व्यापारी धान की खरीदारी करने आते है। वही कुछ मल्टीनेशनल कंपनियों ने किसानों से धान की खरीद के लिए कांट्रेक्ट के आधार पर धान की फसल को खरीदते है। श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद मंडी में धान की खरीदारी करने के लिए अन्य राज्यों से व्यापारी आना शुरू हो जाएंगे। धान व्यापारी दिनेश मक्कड़ ने बताया कि धान मंडी में श्राद्ध पक्ष के बाद अन्य राज्यों से व्यापारी का पहुंचना शुरू हो जाएगा कोरोना के चलते अबकी बार कम व्यापारी आने की उम्मीद है। खादर क्षेत्र में इस वर्ष धान की फसल की पैदावार अधिक हुई है। व्यापारी राजीव छाबड़ा ने बताया कि 20 सितंबर के बाद से धान के एक्सपोर्टर मंडी में आना शुरू हो जाएंगे। रामराज मंडी में बासमती धान की खपत ज्यादा होती है। पिछले वर्ष शरबती धान 2200 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल व कच्ची बासमती 2200 से 2400 प्रति क्विंटल तक बिका था।
------------
- रणवीर सैनी

नवीन मंडी में बिक्री को रखा धान ।

नवीन मंडी में बिक्री को रखा धान ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed