{"_id":"655666fa355f1aba4f05f284","slug":"overhead-tank-will-be-built-in-devpuram-of-adarsh-colony-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-11444-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आदर्श काॅलोनी के देवपुरम में बनेगा ओवरहेड टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आदर्श काॅलोनी के देवपुरम में बनेगा ओवरहेड टैंक
Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
विकास की बात -- -- -- -- --
- चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप आज करेगी शिलान्यास
- कई काॅलोनियों को पानी की समस्या से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर की आदर्श काॅलोनी के देवपुरम में पानी का ओवरहेड टैंक बनेगा। शहर में शामिल हुए सरवट के एक बड़े हिस्से को इससे पानी मिलेगा। यहां अभी तक पाइपलाइन भी नहीं बिछ पाई है।
शहर की आदर्श काॅलोनी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित चली आ रही थी। यहां सबसे बड़ी समस्या सड़कों और पानी की थी। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि शहर में मिली होने के बाद भी यह काॅलोनी सरवट गांव में आती थी। नगर पालिका यहां कोई काम नहीं करा सकती थी। सीमा विस्तार में सरवट गांव शहर में शामिल हुआ तो यह काॅलोनी अपने आप ही शहर का हिस्सा बन गई। यहां गलियों में पाइपलाइन बिछी नहीं होने से अधिकतम लोगों ने सबमर्सिबल से पानी की व्यवस्था कर रखी है। अब यहां देवपुरम में ओवरहेड टैंक बनने जा रहा है।
शुक्रवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप इसका शिलान्यास करेंगी। क्षेत्रीय सभासद हिमांशु कौशिक ने बताया कि इस ओवरहेड टैंक के निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ खर्च आएगा। जल्द ही यहां से आदर्श काॅलोनी, देवपुरम, सुभाषनगर, लालबाग आदि क्षेत्र को पानी मिल पाएगा। यहां टंकी के बनने से आम जनता की बड़ी मांग पूरी होगी।