फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outrage over labeling Kanwariyas as terrorists; warning of protest at Shiv Chowk.

Muzaffarnagar News: कांवड़ियों को आतंकी बताने पर रोष, शिव चौक पर प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 08 Aug 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Outrage over labeling Kanwariyas as terrorists; warning of protest at Shiv Chowk.
एएसपी को ज्ञापन देते हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रसीदी के शिव भक्त कांवड़ियों को नशेड़ी व आतंकी बताने वाले बयान पर हिंदू संघर्ष समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। 24 घंटे में रिपोर्ट दर्ज न करने पर कांवड़ियों को साथ लेकर शिव चौक पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बघरा आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज व गिरफ्तारी कराई जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो मौलाना के घर के बाहर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर के समय समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पंवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा ने उनके कार्यालय में मिले। उन्हें ज्ञापन देकर कहा गया कि यह बयान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला, दंगे कराने का प्रयास, देश की शांति व अखंडता को खतरे में डालने का प्रयास करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में कांवड़ यात्रा चल रही है। ऐसे में यह बयान जानबूझ कर दिया गया। पुलिस बयान से संबंधित डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर आरोपी मौलाना के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करें। इस दौरान अनमोल ठाकुर, विशेष शर्मा, टीटू, संजय वाल्मीकि, अरुण प्रताप सिंह, देशराज चौहान व अन्य मौजूद रहे। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने कहा कि मांगपत्र मिला है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

---
ऐसे लोग समाज को खराब करते हैं : अग्रवाल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह लोग समाज में विद्वेष पैदा कर रहे हैं। जो मौलाना हैं धर्म गुरु हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगाकर कार्रवाई कराने का काम करें। ऐसे लोगों को पागलखाने भेजना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed