फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outrage over inhuman acts with girls

बालिकाओं के साथ अमानवीय कृत्य पर आक्रोश

Tue, 23 Jun 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Outrage over inhuman acts with girls
बालिकाओं के साथ अमानवीय कृत्य पर आक्रोश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी ने कानपुर के राजकीय बालगृह में नाबालिग लड़कियों के साथ अमानवीय कृत्य पर आक्रोश जताया। जांच के लिए हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित करने की मांग की।

आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अरविंद बालियान के नेतृत्व में प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कानपुर राजकीय बालगृह में नाबालिग लड़कियों के साथ हुए अमानवीय कृत्य की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में गठित एसआईटी से कराने की मांग की। जिला संगठन प्रभारी रोहन त्यागी ने कहा कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसी विकट परिस्थितियों में कानपुर के राजकीय बालगृह से आई खबर रोंगटे खड़े कर देने वाली है। अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत के कारण बालगृह बच्चियों के लिए यातना गृह बन गए हैं। उन्होंने इस घटना के दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की। जिला सचिव हाजी तसव्वर हुसैन, चरथावल विधानसभा प्रभारी सिताब त्यागी, आफताब आलम, महिला विंग से मंजू चौधरी, ममता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed