फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outrage in every section due to BJP's anti-people policies: Malik

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग में आक्रोश: मलिक

Tue, 04 Apr 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 04 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Outrage in every section due to BJP's anti-people policies: Malik
मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग में भारी आक्रोश है। लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर सपा कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर हुई बैठक में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सपा कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में मजबूत बूथ कमेटी तैयार करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ कमेटी गठन के लिए विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारियों को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशो के अनुसार कार्य करने की अपील की। पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा कि सपा का मजबूत संग़ठन प्रत्येक बूथ पर मजबूत कमेटी गठित करने में सक्षम है। सपा में भी सक्रिय बूथ कमेटी सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से गठित की जाएगी। बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने किया। इस दौरान अलीम सिद्दीकी, जिया चौधरी, सोमपाल सिंह भाटी, इलम सिंह गुर्जर, श्यामलाल बच्ची सैनी, कुशलपाल त्यागी, शौकत अंसारी, नरेंद्र वाल्मीकि, सत्यदेव शर्मा, सतबीर त्यागी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed