फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outrage in business organizations, demand for arrest of accused

व्यापारी संगठनों ने की खुलासे की मांग

Sat, 10 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Outrage in business organizations, demand for arrest of accused
व्यापारी संगठनों में आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

बड़ौत। व्यापारी संगठनों ने सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय गोली मारकर नकदी लूटने की घटना की कड़ी निंदा की है और घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इन्होंने घायल व्यापारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, व्यापारी सुरक्षा फोरम, पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में 24 घंटे में घटना का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसकी अध्यक्षता अरुण तोमर ने और संचालन नवनीत जैन ने किया। बैठक में मुदित जैन, रिंकू जैन, शरद जैन, रवि पालीवाल, नवीन जैन बब्बल, विनोद गोयल, आकाश बंसल शामिल रहे। बड़ौत व्यापार संगठन की बैठक में अध्यक्ष अंकुर जैन व रक्षक नवीन जैन ने सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय के साथ हुई घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी, व्यापारियों को अविलंब शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने और बाजारों में गश्त बढ़ाने की मांग की। बैठक में महामंत्री अतुल जैन उर्फ डिंपल, मोनू, अशोक पंजाबी, हाजी जमीरउद्दीन अब्बासी, बाबूराम जैन, चमन लाल, राजेश विश्वकर्मा, ललित जैन सभासद, नीटू सभासद आदि शामिल रहे। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में संगठन के अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने कहा कि तीन दिन के अंदर वारदात का खुलासा नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मेरठ मंडल अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंडित राजीव भारद्वाज, जिला महामंत्री उमेश कौशिक, नगर अध्यक्ष रजनीश शर्मा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि बदमाश बेखौफ होकर व्यापारियों पर हमला कर रहे हैं। उन्हें शासन प्रशासन का डर नहीं है। हमलावरों को गिरफ्तार करने और व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस बनाने की मांग की। बैठक में महामंत्री हंसराज, कोषाध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष संजय गर्ग, जिला महामंत्री पवन गोयल, राकेश बंसल, राकेश जैन, प्रमोद जैन, विनोद गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ बागपत के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, सचिव संजय रुहेला सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed