फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outrage Erupts Over Power Crisis Amid Scorching Heat; Highway Blocked

Muzaffarnagar News: भीषण गर्मी में बिजली संकट पर फूटा आक्रोश, हाईवे किया जाम

Sat, 23 May 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Outrage Erupts Over Power Crisis Amid Scorching Heat; Highway Blocked
बिजली न आने पर रात के समय पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करते लोग। स्रोत-वीडियो ग्रैब
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। ट्रांसफार्मर्स की ओवरलोडिंग और बार-बार फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। देर रात नई मंडी क्षेत्र के जानसठ रोड, विष्णु विहार और सुरेंद्रनगर समेत आसपास की कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नागरिक सड़कों पर उतर आए और जानसठ रोड पर बिजलीघर के सामने जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पानीपत खटीमा हाईवे पर यातायात जाम होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। लगभग एक पखवाड़े से जनपद में विद्युत आपूर्ति बदहाल है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा रहा है।
विज्ञापन

दिन हो या रात अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन बेहाल होने के साथ व्यापार भी प्रभावित हुआ है। एटूजेड फीडर का भार कम करने से भी हल नहीं हुई समस्या सुरेंद्रनगर बिजली घर से कई कॉलोनी को आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिजली घर से एटूजेड कॉलोनी का भार कम किया गया। इसके लिए सुबह 8 बजे से 11 तक के लिए शटडाउन लिया गया था। लेकिन बिजली आपूर्ति दोपहर एक तक बाधित रही। जिससे विष्णु विहार, वसुंधरा जानसठ रोड क्षेत्र आदि के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिए बिजली आई लेकिन रात तक आपूर्ति बाधित हो गई।
करीब 10.30 बजे बिजली बंद होने से गुस्साए लोगों ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पहुंचकर सड़क जाम कर दी। विष्णु विहार और सुरेंद्र नगर काॅलोनियों के साथ ही अन्य आसपास के इलाकों से उमड़े लोगों ने प्रदर्शन कर खूब हंगामा किया।
देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।

ऊर्जा निगम अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों ने ऊर्जा निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो गया है और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-----
एयर कूलर लगाकर ठंडे किए जा रहे ट्रांसफार्मर
मुज़फ्फरनगर। गर्मी के कारण बिजली घरो पर लोड तो बढ़ ही रहा है ट्रांसफार्मर भी गर्म हो रहे हैं। ऊर्जा निगम अधिकारियों ने बिजली घरों पर रखे हैवी ट्रांसफार्मर ठंडा रखने के लिए एयर कूलर लगवाए हैं।
-----

लोड अधिक होने से बढ़ रही समस्या, नागरिकों को भी बरतना होगा संयम : विनोद

बिजली घरों पर लगातार लोड बढ़ रहा है। ट्रांसफॉर्मस की क्षमता वृद्धि सहित एबीसी वायर बदले जा रहे हैं। ऊर्जा निगम नागरिकों की समस्या निराकरण के लिए तत्पर है। लेकिन इन हालात में नागरिकों को भी संयम बरतना होगा। भीषण गर्मी में लाइन पर काम करते निगम कर्मियों का सहयोग किया जाए।

------

विजिलेंस का छापा, पांच घरों में पड़ी बिजली चोरी

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच बिजली चोरी के मामले भी बढ़ रहे हैं। एक्सईन कुलदीप सिंह ने बताया कि देर रात किदवई नगर खालापार क्षेत्र में ऊर्जा निगम अधिकारियों सहित विजिलेंस पुलिस ने जांच की। इस दौरान पांच घरों में चोरी से बिजली चलती पाई गई। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया कि एक सप्ताह में 100 से अधिक लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।

बिजली न आने पर रात के समय पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करते लोग। स्रोत-वीडियो ग्रैब

बिजली न आने पर रात के समय पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करते लोग। स्रोत-वीडियो ग्रैब

बिजली न आने पर रात के समय पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करते लोग। स्रोत-वीडियो ग्रैब

बिजली न आने पर रात के समय पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करते लोग। स्रोत-वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed