{"_id":"6377cc76874b262ec3620819","slug":"outgoing-mla-vikram-saini-s-right-to-vote-should-end-muzaffarnagar-news-mrt6141225108","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी का खत्म हो वोट का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी का खत्म हो वोट का अधिकार
विज्ञापन
सपा नेता शमशेर मलिक ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी के वोट के अधिकार को खत्म करने की मांग उठाई। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
सपा नेता शमशेर मलिक ने कहा कि जिस तरह से आजम खान के वोट के अधिकार को खत्म किया गया है, ऐसे ही विक्रम सैनी का नाम मतदाता सूची से काटा जाए। इससे आमजन में कानून के प्रति विश्वास कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा आजम खान को सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके बाद कवाल के बवाल में विक्रम सैनी को भी अदालत ने दो साल की सजा और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया था। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में दिए गए प्रावधानों के तहत विक्रम सैनी की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। जब आजम खान का वोट का अधिकार समाप्त किया गया है, तो निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी का भी वोट का अधिकार खत्म होना चाहिए। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, रवि कुमार, वसीम राणा, दीपक कुमार, सनव्वर खान, संदीप प्रजापति आदि मौजूद रहे।