फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outbreak of fever in the district

बुखार से हाहाकार, अब तक पिछले साल से 101 मरीज ज्यादा

Tue, 02 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of fever in the district
मुजफ्फरनगर। बुखार के मामलों में रोजाना बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले साल केवल 39 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई थी, जबकि इस साल अब तक 140 पीड़ित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग अभियान को तेज कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि इस बार डेंगू के अधिक मामले मिले हैं। पिछले साल जिलेभर में सिर्फ 39 लोगों को ही डेंगू की पुष्टि हुई थी, लेकिन इस बार मामले एकाएक बढ़े हैं। अब तक के रिकॉर्ड की बात करें तो 140 मामले मिले चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह का कहना है कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। दवाइयों के अलावा जागरूकता और स्वच्छता से भी बीमारी से बचाव किया जा सकेगा। इसके लिए जिले में विशेष तौर पर संचारी रोग अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

अस्पतालों में मरीजों की लगी भीड़
जिला अस्पताल में बनाए गए बुखार के वार्ड फुल हैं। यहां व्यवस्था बनाने के लिए नेत्र रोग विभाग में वार्ड बनाया गया है। वार्ड के प्रत्येक बेड पर मरीज है। इसके अलावा निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर भी बुखार के मरीजों की भीड़ है। डेंगू के मरीज दिल्ली, मेरठ, देहरादून में भी उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटलेट्स ने बढ़ाई टेंशन
बुखार से पीड़ित मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से कम होती है। रोगियों का कहना है कि शुरूआत में एक दो दिन कमजोरी महसूस होती है, लेकिन इसके बाद प्लेटलेट्स गिर जाती है।

डेंगू के मच्छर से रहे सावधान
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। साफ पानी मेें पनपता है। आसपास सफाई रखें, पानी एकत्र न होने दें। एंटी लार्वा का छिड़काव कराएं। पूरी बाजू के कपड़ों का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed