फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Out of school 11 children got admitted

आउट ऑफ स्कूल 11 बच्चों का कराया दाखिला

Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Out of school 11 children got admitted
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा अधिकारी व विभागीय जिला समन्वयक ने शहर के मोहल्ला खालापार, सुजडू क्षेत्र में भ्रमण कर 11 ऐसे बच्चों को चिह्नित किया, जो आउट ऑफ स्कूल थे। इन सभी के परिजनों से वार्ता कर इनका स्कूल में दाखिला कराया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम और जिला समन्वयक सुशील कुमार ने शनिवार शाम गांव सूजडू के साथ ही मोहल्ला खालापार व गहराबाग क्षेत्र में भ्रमण कर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित किया। बीएसए ने बताया कि इस दौरान दो सगे भाई फैसल व फैजान अली सुजडू के पास घूेमते मिले, जो आज तक स्कूल नहीं गए थे। इसके साथ ही उनकी बहन सामिया खातून का भी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एडमिशन कराया गया। बीएसए ने बताया कि मोहल्ला खालापार और गहराबाग क्षेत्र में भ्रमण के दौरान भी आउट ऑफ स्कूल आठ बच्चों को चिह्नित किया गया। इसके बाद इन सभी आठ बच्चों का दाखिला खालापार प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक जावेद को मौके पर बुलाकर कराया गया।
विज्ञापन

बैक टू स्कूल अभियान में प्रेरकों को दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को फिर से स्कूल भेजने के लिए रविवार को बैक टू स्कूल अभियान चलाया गया है। अभियान में शामिल प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया गया है। एक्शन एंड इंडिया के जिला समन्वयक कमर इंतेखाब ने बताया कि पांच राज्यों के 300 से अधिक प्रेरक इस अभियान से जुड़े हुए हैं। यूपी, उत्तराखंड के निदेशक खालिद चौधरी ने फोन पर बताया कि कोविड-19 के दौरान, यह देखा गया कि ऑनलाइन कक्षाएं विफल रही हैं। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट फोन और खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले बच्चे पढ़ाई नहीं कर सकते थे। उत्तर प्रदेश में एक्शन एड के स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 से अधिक मोहल्ला पाठशालाओं को चलाने के लिए आगे आए। मौके पर संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक क्रांति कुमार निगम, सहारनपुर मंडल प्रभारी प्रोग्राम ऑफिसर फराज अली, कोपीन कुमार, गीता, कविता, अंजली, अमरेज, राखी, शिदा हुसैन, जूली आदि प्रेरक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed