{"_id":"665b8aa65498b652da0ad2d4","slug":"out-of-91-buses-that-went-on-election-duty-22-returned-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-123385-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चुनाव डयूटी में गईं 91 बसों में 22 लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चुनाव डयूटी में गईं 91 बसों में 22 लौटीं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के शुरू होने के बाद प्रभावित हुई जिले की रोडवेज बस व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। चुनाव डयूटी में गई 91 बसों में 22 लौट आईं हैं, बाकी बसें चार जून तक लौट आएंगी।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया मार्च माह से शुरू हो गई थी। सबसे पहले चरण के लिए मतदान मुजफ्फरनगर व आसपास जनपदों में 19 अप्रैल को हुआ था। प्रदेश के अलग अलग जनपदों में होने वाले मतदान के लिए फोर्स को इधर से उधर लाने व ले जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मार्च माह से ही रोडवेज बसों का अधिग्रहण करना शुरू कर दिया था।
दो मार्च को रोडवेज की दस बसें जिला पुलिस ने मंगा ली थी। चुनाव डयूटी के लिए पुलिस विभाग ने मुजफ्फरनगर डिपो की कुल 59 व खतौली डिपो की 24 बसों का अधिग्रहण किया गया था। इन बसों में जिला पुलिस को झांसी, औरैया, मिर्जापुर, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर, कासगंज आदि जनपदों में भेजा गया था। अधिकांश पुलिस बल व रोडवेज बसें चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद वापस आएंगी लेकिन कुछ पुलिस बल को लेकर मुजफ्फरनगर डिपो की 14 व खतौली डिपो की 8 बस लौट आई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-ऋषिकेश मार्ग के यात्रियों को मिली राहत
चुनाव डयूटी में जो बस भेजी गई थी वह अधिकांश दिल्ली, ऋषिकेश व अन्य मार्ग पर चलती थी, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 22 बस वापस आने के बाद अब इन बसों को दिल्ली ऋषिकेश मार्ग पर लगाया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिली है।
मुजफ्फरनगर डिपो से 59 बस चुनाव डयूटी में गईं थी। अभी 14 बस वापस आई हैं। 45 बस चार जून तक वापस आएंगी। वहीं खतौली डिपो की आठ बसें भी वापस आ गई हैं। -प्रभात कुमार सिन्हा, एआरएम, मुजफ्फरनगर परिवहन डिपो