फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Out of 22 complaints, only one was resolved

Muzaffarnagar News: 22 शिकायतों में सिर्फ एक का हुआ निस्तारण

Sun, 22 Jun 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Out of 22 complaints, only one was resolved
खतौली। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते हुए एसडीएम संजय सिंह ने कहा कि दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण होना चाहिए। जिससे पीड़ित को अधिकारियों के चक्कर न काटने पड़ें। संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज 22 शिकायतों में मात्र एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कराया जा सका।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने जन समस्याओं को ध्यान पूवर्क सुना। शिकायतों को विभागीय अधिकारियों को देकर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर समय अवधि में निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

महिला अपराध संबंधित शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए कहा गया। इस दौरान सीओ राम आशीष यादव, नायब तहसीलदार सतीशचंद बघेल, बीडीओ अरुण कुमार, सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवनीश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed