देवबंद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव में दूसरे दिन श्री मुनिसुव्रत नाथ विधान का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित अमन शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन पाठ संपन्न कराया।
मोहल्ला नेचलगढ़ स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाहरा में चल रहे महोत्सव में शुक्रवार को जैन समाज के लोगों ने विधि विधान के साथ श्री मुनि सुव्रत नाथ भगवान का अभिषेक किया। इसके बाद शांति धारा के माध्यम से राष्ट्र व विश्व कल्याण की कामना की गई, साथ ही श्री देवशास्त्र गुरु एवं भगवान पार्श्वनाथ का पूजन किया गया। पंडित अमन शास्त्री ने अरिष्ठ निवारक भगवान मुनि सुव्रत नाथ की महिमा से अवगत कराया। विधान कराने का सौभाग्य महीपालचंद व अजय कुमार जैन के परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि भगवान की शांति धारा करने का सौभाग्य पुलकित कुमार जैन और निष्ठा जैन सरधना वालों को प्राप्त हुआ। वहीं, बृहस्पतिवार की रात मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऋषभ जैन, पायल जैन, नितिका शुभम, नेहा जैन, सुनीता जैन, संध्या जैन, मोनिका जैन, मेघा जैन, संगीता जैन, मनीषा जैन, सुदेश जैन, अनुज जैन, मुकेश जैन, अर्पित जैन, लक्ष्य जैन, अतुल जैन, धैर्य जैन, प्रांशु जैन व सिद्धांत जैन आदि रहे।