{"_id":"61feced596789223524b52a3","slug":"organizing-colorful-programs-on-vasant-panchami-muzaffarnagar-news-mrt575954345","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन
खतौली में बसंत पंचमी का पर्व मनाती महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, खतौली। दिगंबर जैन महिला महासमिति की महिला सदस्याओं के द्वारा जैन मंडी में शोभा जैन के यहां वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ महासमिति प्रार्थना व णमोकार महामंत्र के पाठ से किया गया।
कार्यक्रम में महिलाएं पीले और श्वेत परिधान पहनकर आईं। समय सीमा में उपस्थित होने वाली महिलाओं को पंचुएलिटी (समयबद्धता) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने वसंत के गीत मधुर स्वर में गाए । धार्मिक तम्बोला खिलाया गया। सामान्य जानकारी व धार्मिक ज्ञान पर प्रश्नोत्तरी कराई गई। समारोह संयोजिका डा ज्योति जैन ने बताया कि वसंत को ऋतुओं का राजा कहा गया है। खेतों में फसलें लहलहाती हैं। मां सरस्वती की पूजा करते हैं और महिलाएं विशेष रूप से पीले रंग के मीठे चावल बनाती हैं। मौके पर रेणु नमिता, गीता, सीमा, ललिता, राजबाला, मीनाक्षी, सुनील, अलका शोभा, पिंकी, डॉ. ज्योति, रजनी, नीरज जैन, निर्मल रहे। सम्मागीय अध्यक्ष विनोद जैन प्रवक्ता व संरक्षक रामकुमार जैन ने भी कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।
उधर, मीरापुर स्थित ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में हवन पूजन कर मां सरस्वती का अवतरण दिवस मनाया। आचार्य दीपक कृष्णात्रेय ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। हवन में यजमान प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान एवं पत्नि बचन कौर रहे। कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी अरोड़ा व विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
उधर, मोरना में भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ स्थित श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय में धूमधाम से मनाया। भागवत पीठाधीस्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने मां सरस्वती की पूजा आरती की। मौके पर प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उप्रैती, रमेश चंद्र उप्रैती, कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, डा. अंकुश कुमार, जोनी रानी, मुन्नी देवी, धीरेंद्र शास्त्री, आचार्य युवराज, राजीव, सूरज, देवा, ऋतिक, सूजान, समीप, देव, तुषार, वासु, शौर्य, विशाल, हेमंत आदि आचार्य और छात्र उपस्थित रहे।