फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Order to stop the transportation of illegal mining with fake forms

फर्जी प्रपत्रों से अवैध खनन के परिवहन पर रोक के आदेश

Mon, 26 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Order to stop the transportation of illegal mining with fake forms
मुजफ्फरनगर। प्रदेश में हरियाणा के यमुनानगर से बड़े पैमाने पर फर्जी प्रपत्रों के जरिये अवैध खनन का परिवहन किया जा रहा है। जांच में पुष्टि के बाद खनन निदेशक रोशन जैकब ने चार जनपदों के डीएम को पत्र लिखकर इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक रोशन जैकब ने जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली व बागपत के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर बताया कि हरियाणा के यमुनानगर से बहुत बड़े पैमाने पर फर्जी कागजात के जरिये अवैध खनन का आवागमन प्रदेश में किया जा रहा है। इससे प्रदेश सरकार को राजस्व की हानि के साथ ही स्थानीय कारोबार को भी नुकसान हो रहा है। खनन निदेशक ने बताया कि सहारनपुर के स्टोन क्रेशर संचालकों ने उनसे शिकायत की थी, हरियाणा के यमुनानगर में कुछ लोग बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने के बाद इसका भंडारण कर रहे हैं। इसके बाद बोगस प्रपत्रों (फर्जी कागजात व बिल) से इसकी खरीद दिखाकर खनन को भंडारण स्थल से अवैध रूप से यूपी के जनपदों में भेज रहे हैं। उन्होंने गोपनीय रूप से सहारनपुर जनपद में इसकी जांच कराई, जिसमें शिकायतों की पुष्टि हुई। इसके बाद निदेशक खनन की ओर से हरियाणा के खनन विभाग को सूचना दी गई, जिसके आधार पर गत एक जुलाई को हरियाणा के पंचकूला से खनन अधिकारी द्वारा अभिवहन प्रपत्रों की निकासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खनन निदेशक ने पश्चिमी यूपी के सभी चारों जनपदों के डीएम को पत्र लिखकर अवैध खनन के इस परिवहन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर इसे बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed