{"_id":"58d178eb4f1c1b2f4a1a3659","slug":"order-to-stop-bdo-s-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ का वेतन रोकने का आदेश, डीएम-एसएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ का वेतन रोकने का आदेश, डीएम-एसएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में शिकायत सुनते डीएम, एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना तहसील दिवस में पहुंचे डीएम और एसएसपी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार करने के निर्देश दिए। पेंशनरों को आधार कार्ड लिंक से जोड़ने में लापरवाही बरतने पर बीडीओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
प्रदेश में भाजपा की नई सरकार के गठन के बाद पहले तहसील दिवस में पहुंचे डीएम दिनेश सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने शासन की विभिन्न योजनाओं की पेंशन में आधार कार्डों को लिंक करने के मामले में रुचि न लेने पर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार के वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी बबलू कुमार ने क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों की क्लास ली। कई थानाध्यक्षों को फटकार लगाई गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कोरी समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी जाति के प्रमाण पत्र तहसील मुख्यालय से जारी नहीं किये जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कोरी जाति प्रमाण जारी करवाने की मांग की। अनिल कोरी, सुनील कोरी, कृष्ण प्रकाश, दिनेश कोरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुरावा एवं सागड़ी के ग्रामीणों ने बिजलीघर में फॉल्ट से ठप विद्युत आपूर्ति की समस्या बताई। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। तहसील दिवस में 14 राजस्व, तीन पुलिस, तीन विकास विभाग, एक समाज कल्याण और 12 अन्य समेत कुल 33 शिकायतें आईं। इनका मौके पर निस्तारण नहीं किया गया। इस दौरान सीडीओ अंकित अग्रवाल, एसपी देहात विनीत भटनागर, एसडीएम श्याम अवध चौहान समेत अन्य विभागीय अफसर मौजूद रहे।