फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Order to make ponds encroachment free

भोकरहेड़ी में तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश

Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Order to make ponds encroachment free
नगर पंचायत भोकरहेड़ी के तालाबो की पैमाइस कराते उपजिलाधिकारी जानसठ । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश
विज्ञापन

मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम ने तालाबों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही पानी की बर्बादी रोकने के लिए सबमर्सिबल पंप चिह्नित करने के आदेश दिए हैं।
भोकरहेड़ी में एक साल से लगातार जलभराव की समस्या चली आ रही है, जिसकी शिकायत ग्रामीण कई बार प्रशासन से कर चुके हैं। बुधवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से पूरी नगर पंचायत तालाब में तब्दील हो गई, जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। शिकायत पर एसडीएम जानसठ जैनेंद्र कुमार कस्बे में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने तालाब की मेढ़ को कटवाया, जिससे जलभराव की समस्या का अस्थायी समाधान हो गया। इसके बाद एसडीएम ने ग्रामीणों से समस्या को लेकर वार्ता की तो पता चला कि कस्बे के सभी तालाबों पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने मौके पर नगर पंचायत ईओ सुरजीत कुमार गौतम को बुलाकर कस्बे के तालाबों का भौतिक निरीक्षण कर उनकी पैमाइश कराने के बाद तालाबों पर हुए कब्जे व अतिक्रमण जल्द हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भूजल की बर्बादी रोकने के लिए कस्बे में लगे सबमर्सिबल पंपों को चिह्नित कर उनकी सूची बनाने व अवैध सबमर्सिबल पंप लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस दौरान अभिषेक वत्स, सुभाष कुमार, संदीप कुमार और शिवकुमार कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed