फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition will get only one type of vote: Pathak

मुजफ्फरनगर - विपक्ष को सिर्फ एक तरह का ही वोट मिलेगा : पाठक

Fri, 12 Apr 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Opposition will get only one type of vote: Pathak
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत करते कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल
- नाम लेने से किया इन्कार, सपा के कार्यकाल पर साधे निशाने
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कहना है कि विपक्षा को सिर्फ एक ही तरह का वोट मिलेगा। पहले दो चरणों से ही भाजपा प्रचंडता से जीतेगी। 2017 से पहले दिल्ली में यूपी के नाम से कमरा नहीं मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार के बनने के बाद अब यूपी का नाम सुनते ही लोग हाथ मिलाने के लिए आ जाते हैं।
विकास के नाम पर वोट मिल रहे हैं। जनता भाजपा के साथ है। नई शिक्षा नीति लेकर आए हैं। अब मातृभाषा में शिक्षा देंगे। इंटरमीडिएट के बाद प्रोफेशनल कोर्स से बच्चों को जोड़ेंगे। कौशल विकास से जोड़ने का काम किया है। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का विजन है। मेडिकल यूनिवर्सिटी पहली बार बनाई गई है। भोपा रोड स्थित होटल में हुई बातचीत के अंश...
विज्ञापन


सवाल : लोकसभा के पहले चरण में आप भाजपा की क्या स्थिति आंक रहे हैं।
जवाब : पहले दोनों चरणों में भाजपा प्रत्येक सीट पर प्रचंड जीत की स्थिति में है। जनता भाजपा के साथ खड़ी हुई है।

सवाल : विपक्ष भी अपनी मजबूती का दावा कर रहा है।
जवाब : विपक्ष सिर्फ 20 प्रतिशत वोटों पर सिमट जाएगा। इनको सिर्फ एक तरह का ही वोट मिलेगा। कुछ रिश्तेदार इनके मतदाता है। आम जनता भाजपा के साथ है।

सवाल : चुनाव से पहले कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, उठापटक चल रही है।
जवाब : सब भाजपा को वोट देंगे। कोई भी अलग नहीं जाएगा। इंतजार करिए, आपको सब साथ खड़े दिखाई देंगे।

सवाल : किन कामों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

जवाब : सपा के कार्यकाल में बेसिक स्कूलों में एक करोड़ 12 लाख बच्चे बचे थे। आज एक करोड़ 90 लाख से अधिक बच्चे हैं। भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों को प्रमोट किया है। कायाकल्प हुआ। ड्रेस बदली, जूते और मौजे तक बदले हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को बेहतर शिक्षा का प्रयास है। नई शिक्षा नीति में मातृभाषा में शिक्षा दे रहे हैं। स्वास्थ्य, सड़क समेत प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed