फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to the trial of rape and attempt to murder against the disabled

दिव्यांग के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मुकदमा

Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the trial of rape and attempt to murder against the disabled
दिव्यांग के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मुकदमे का विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छपार थाना पुलिस ने गांव खोजा नंगला निवासी दिव्यांग के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दिया। दिव्यांग ने एसपी सिटी से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई, जिस पर पेशकार ने फर्श पर बैठकर ही सुनवाई करते हुए उसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
छपार थाना क्षेत्र के गांव खोजा नगला निवासी दिव्यांग आबाद बुधवार को पुलिस ऑफिस पहुंचा और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी से मिलकर अपने खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज होने की शिकायत की। इस पर एसपी सिटी ने अपने पेशकार एसआई दीपक चौधरी ने जमीन पर बैठकर ही दिव्यांग की समस्या सुनी। आबाद ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों पर उसके 3.50 लाख रुपये उधार हैं। आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व रुपये देने के बहाने अपने यहां बुलाया और मारपीट शुरू कर दी, जिस पर उसने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। इसके बाद दिव्यांग ने छपार थाना पुलिस को तहरीर दी, जिस पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, अब आरोपियों ने फर्जी मेडिकल कराकर पुलिस से दिव्यांग के खिलाफ ही छेड़छाड़, दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पीड़ित के अनुसार, उसके दोनों पैर नहीं हैं, ऐसे में वह कैसे छेड़छाड़, दुष्कर्म व कातिलाना हमला कर सकता है। पीड़ित ने एसपी सिटी से मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने उसे जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed