फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to the order of the cane commissioner, DM formed a committee

गन्ना आयुक्त के आदेश का विरोध, डीएम ने बनाई कमेटी

Sun, 10 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the order of the cane commissioner, DM formed a committee
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड की सामान्य निकाय की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड की सामान्य निकाय की बैठक हुई। गन्ना आयुक्त के दो समितियों में से किसान का किसी एक समिति में सदस्य रहने के आदेश का विरोध किया गया। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने दोहरी सदस्यता प्रकरण को लेकर डीसीओ, मिल के प्रधान प्रबंधक व पांच किसानों की टीम बनाकर 15 दिन के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया।

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि किसानों को गन्ने की अच्छी पैदावार लेने के लिए नई नई प्रजाति की बुवाई करनी चाहिए। प्रधान प्रबंधक कमल रस्तौगी ने कहा कि राजस्व ग्राम के आधार पर ही निर्वाचन का कार्य होगा, जिसमें उस गांव के मजरे भी शामिल होगे। डीसीओ डॉ. आरडी द्विवेदी ने कहा कि गन्ना आयुक्त के आदेशानुसार किसान सहकारी गन्ना समिति या मिल समिति में से किसी एक समिति का ही सदस्य रह सकता है। दोहरी सदस्यता समाप्त की जाएगी। ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, डायरेक्टर मनोज राठी, रजत राठी सहित अनेक डेलिगेट ने इसका विरोध किया। इस पर डीएम ने डीसीओ, मिल के प्रधान प्रबंधक और पांच किसानों की टीम बनाई। कहा कि 15 दिन के भीतर निर्णय लेकर अवगत कराएं। बैठक में डेलिगेट सोहरण सिंह ने डीएम से भोपा रोड़ पर पेपर मिलों के बाहर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की भी मांग रखी। बैठक में एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार, डायरेक्टर नीटू सहरावत, अरुण प्रधान, सतीश चेयरमैन, ब्रजवीर, संसार सिंह, यशवीर, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed