फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to Seed Bill, Population Control Law should be implemented: Tikait

बीज विधेयक का विरोध, लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून : टिकैत

Wed, 10 Dec 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Opposition to Seed Bill, Population Control Law should be implemented: Tikait
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि बीज विधेयक 2025 का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। विधेयक किसान विरोधी है। इससे सिर्फ कंपनियों का फायदा होगा। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून सख्ती से लागू होना चाहिए। एसआईआर सही है, प्रत्येक व्यक्ति को अपना वोट एक ही जगह रखना चाहिए।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित आवास पर भाकियू प्रवक्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीज विधेयक में किसानों को राहत का कोई प्रावधान नहीं है। 17 या 18 दिसंबर को दिल्ली में विरोध की रणनीति तैयार की जाएगी। किसानों को जागरूक किया जाएगा। अगर यह विधेयक लागू करने का प्रयास किया गया तो इसकी प्रतियां जलाएंगे। सरकार ने खराब बीज पर मुआवजा तय नहीं किया है। महंगे बीजों की कोई सीमा नहीं है। यह विधेयक पास हो गया तो राज्य सरकारों के भी हाथ भी बंध जाएंगे।
विज्ञापन

किसानों को पहले ही एनजीटी के नाम पर अधिकारी परेशान कर रहे हैं। एसआईआर की डेट बढ़ानी चाहिए। लोगों को अपने पर्याप्त प्रमाण देने चाहिए और वोट एक ही जगह रखी जानी चाहिए। एसआईआर का पारदर्शिता से पालन किया जाना चाहिए। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, हेमेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n सिसौली में 23 दिसंबर को होगी पंचायत : भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि मासिक पंचायत इस बार 17 दिसंबर के बजाए 23 दिसंबर को किसान भवन पर होगी। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को पंचायत में श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed