{"_id":"5fac377c8ebc3e9b754414b2","slug":"opposition-to-occupation-of-child-crematorium-muzaffarnagar-news-mrt5106531146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दफनाने की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दफनाने की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा श्मशान पर कब्जे के विरोध में हंगामा
मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव बेहड़ाथ्रू में बच्चों को दफनाने की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे लेखपाल ने उक्त जमीन की जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी किया, जिन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ाथ्रू निवासी भारती ने अफसरों से शिकायत कर बताया कि गांव के निकट ग्राम समाज की खसरा नंबर-441 भूमि मृत बच्चों को दफनाने के लिए दर्ज है। युवती के अनुसार उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। जमीन पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बाकी बची जमीन भी गंदे पानी का तालाब बन गई है, जहां बच्चों के शवों को दफनाना संभव नहीं है। युवती की शिकायत का संज्ञान लेते हुए अफसरों के निर्देश पर बुधवार को लेखपाल विपिन कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त जमीन की नापतोल कर कब्जे की जांच की। इस दौरान गांव निवासी मदन सिंह, सुरेज कुमार, मोनू, देवानंद, परमीत, टीनू व नैनपाल समेत अन्य ग्रामीणों ने अवैध कब्जे को लेकर उसे खाली कराए जाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा भी किया। लेखपाल ने मामले की जांच कर रिपोर्ट अफसरों को सौंपने की बात कहते हुए जल्द ही अवैध कब्जे को हटवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।