{"_id":"64e4a8531cbf01e8710af8d9","slug":"opposition-to-installation-of-mobile-tower-sabotage-in-pickup-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-5963-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोबाइल टावर लगाने का विरोध, पिकअप में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोबाइल टावर लगाने का विरोध, पिकअप में तोड़फोड़
विज्ञापन
गांव मुस्तफाबाद लगाया जा रहा दूरसंचार कंपनी का मोबाइल टावर
पुलिस ने मामला शांत कराया, निर्माण कार्य भी रुकवा दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव मुस्तफाबाद में दूरसंचार कंपनी के 5-जी टावर लगाने को लेकर विवाद बना हुआ है। ग्रामीणों ने टावर लगाने का विरोध करते हुए हंगामा किया। आरोप है कि टावर की मशीन लेकर पहुंची पिकअप में ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस ने पहुंच कर मामला संभाला। फिलहाल टावर का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया हैं। उधर, ग्रामीणों ने अपने घर पर पलायन के पर्चे भी चस्पा कर दिए।
मुस्तफाबाद में रविश पाल की ओर से अपने घेर में जिओ कंपनी का 5-जी मोबाइल टावर लगवाया जा रहा हैं। इसका शुरू से ही विरोध किया जा रहा है। अधिकारियों से ग्रामीणों ने शिकायत भी की है। अधिकारियों ने निर्माण कार्य न होने के आदेश दिए थे। बाद में कार्य करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए। इससे ग्रामीणों में रोष बन गया था। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव में बस्ती वाले क्षेत्र में कोई भी टावर नहीं लगा है। टावर को गांव से बाहर लगाया जाए। उधर, दो दिन में ही कंपनी कर्मचारियों ने टावर खड़ा कर दिया।
मंगलवार सुबह कर्मचारी पिकअप गाड़ी में मशीन लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पिकअप में तोड़फोड़ भी की गई। नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कराया और कार्य को रुकवा दिया। बाद में नायब तहसीलदार ने गांव में जाकर मामले की जानकारी ली। सीओ नई मंडी हेमंत कुमार का कहना है कि टावर लगाने की अनुमति है। फिलहाल एसडीएम सदर ने कार्य रुकवाया है। अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने पलायन के पर्चे चस्पा होने की जानकारी से इनकार किया।