फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition parties misleading Muslim society under the guise of law

कानून की आड़ में मुस्लिम समाज को गुमराह कर रहे विपक्षी दल

Fri, 14 Feb 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties misleading Muslim society under the guise of law
सीएए के समर्थन में हनुमान चालीसा का पाठ करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सीएए के समर्थन में चल रहे भजन कीर्तन के छठे दिन महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान महिलाओं ने विपक्षी दलों पर नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में मुस्लिम समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिक्षक नगर में स्थित शिव मंदिर में चल रहे भजन कीर्तन में शुक्रवार को महिलाओं ने सीएए कानून के समर्थन में हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने सीएए के खिलाफ विपक्षी दलों पर मुस्लिम समाज को भड़काने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता डा. कांता त्यागी ने कहा कि हम सब देश के जवानों के अदम्य साहस और बलिदान के कारण सुरक्षित हैं। हम सभी को अपने राष्ट्र और शहीदों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। लक्ष्मी गुप्ता ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी गीत के माध्यम से पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मनीषा सैनी ने कहा कि विपक्षी दल सीएए को हौव्वा बनाकर लोगों के दिलों में डर बैठाने का काम कर रहे है। अंजली त्यागी, डोली और मीनू शर्मा ने कहा कि वह भी तब तक सीएए के खिलाफ समर्थन की मुहिम चलाती रहेंगी जब तक मुस्लिम समाज की महिलाओं का सीएए के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर मंजू पंवार, नीलम त्यागी, अंजली त्यागी, निकुंज त्यागी, मिथलेश, शीला सैनी, श्वेता, अरूण गुप्ता, रविता सैनी, बेबी शर्मा, रूचि सैनी, लक्की गुप्ता, सोनम त्यागी, शीला सैनी और वर्षा शर्मा आदि मौजूद रर्ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed