फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposing film Padmavati in Muzaffarnagar

राजपूतों ने फिल्म पद्मावती के विरोध में पुतले फूंके, नारेबाजी

Mon, 20 Nov 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Opposing film Padmavati in Muzaffarnagar
फिल्म पद्मावती के विरोध में पुतला फूंकते युवक। - फोटो : अमर उजाला
तितावी में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। तितावी में राजपूत समाज ने फिल्म के प्रदर्शन का विरोध करते हुए सड़क जाम करने की चेतावनी दी है। साथ ही निर्माता-निर्देशक के पुतले फूंके गए।
विज्ञापन


गांव नंगला पिथौरा के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि फिल्म पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली के देशद्रोही का केस चलाया जाए। ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि पदमावती फ़िल्म में अलाउद्दीन खिलजी को महामंडित किया गया है।
विज्ञापन


जिसने करोड़ो हिंदुओ की आस्था केंद्र सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर नष्ट कर दिया। गगन सोम ने कहा कि हम भारतीयों को गर्व है कि रानी पद्मावती ने अपना सात्विक देश और समाज के लिए स्वयं को आग में झोंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे फिल्म में तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है। अध्यक्षता ठाकुर कंवरपाल सिंह तथा संचालन सनातन नरेश ने की। पंचायत में अंकुर राणा, ठाकुर प्रताप, हरेंद्र सिंह, राहुल पुंडीर, देवेंद्र पुंडीर, नीरज पुंडीर, हरिओम सिंह, प्रियांशु चौहान आदि मौजूद रहे। 

पद्मावती फिल्म का किया विरोध 
मुजफ्फरनगर। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सभा कर पद्मावती फिल्म का विरोध किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक ने कहा कि फिल्मकारों को विवादित फिल्म, जिससे किसी समाज की धामक भावनाएं आहत होती है।


ऐसी फिल्में नहीं बनाना चाहिए। पद्मावती का मुस्लिम राजपूत समाज भी विरोध करता है। इस फिल्म का जिले में प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर टीटूलाल रमन, मोहम्मद सुलेमान, वसीम राणा, शाह आलम सिद्दीकी, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed