फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposed the rising inflation in the country

देश में बढती महंगाई का किया विरोध

Tue, 16 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Opposed the rising inflation in the country
मेरठ रोड पर बैठक को संबोधित करता जन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
देश में बढ़ती महंगाई का किया विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय जन संघर्ष मोर्चा ने देश में बढ़ती महंगाई का विरोध किया है। मोर्चा ने इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी भेजा।
कंपनी बाग में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अक़ील राणा ने इंद्रजीत सिंह को राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया। अक़ील राणा ने कहा कि गरीबों, मजलूमों और किसानों की लड़ाई हम साथ मिलकर लड़ेंगे। देश मे महंगाई चरम सीमा पर है। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। मीटिंग के पश्चात सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में बिजली के दामों में बढ़ोतरी, पेट्रोल डीजल, रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने का विरोध तथा कृषि कानूनी की वापसी की मांग की गई। मोर्चे में रोहन त्यागी को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नईम सिद्दीकी को मंडल महासचिव एवं शाहनवाज सिद्दीकी को मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष नदीम अब्बासी व नगर अध्यक्ष अनीस अल्वी ने जिला एवं नगर कार्यकारिणी की घोषणा भी की। इस दौरान राजकुमार, हनीफ सैफी, वारिश राणा, अजय भारद्वाज, शमीम त्यागी, ताहिर अब्बासी, आबिद मलिक, आबाद कुरैशी, शजील अब्बासी, अंकुर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जन संघर्ष मोर्चा के मेरठ जिलाध्यक्ष हबीब अंसारी ने अध्यक्षता की व संचालन फरमान अब्बासी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed