{"_id":"61c76c6cbc6da61f6c681be7","slug":"opponents-also-respected-atal-bihari-sohanveer-muzaffarnagar-news-mrt5707155172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधी भी अटल बिहारी का सम्मान करते थे: सोहनवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधी भी अटल बिहारी का सम्मान करते थे: सोहनवीर
विज्ञापन
मीरापुर में बाइक रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा ने पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को भी याद किया गया। पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह ने कहा कि विरोधी भी अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान करते थे।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा, गरीब कल्याण और सुशासन को समर्पित करने में लगाया। युवा मोर्चा द्वारा सभी विधान सभाओं में 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बाइक रैली भी निकाली गई। मौके पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, जिला मंत्री रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल उपस्थित रहे।
जयंती पर निकाली बाइक रैली
खतौली। कस्बे में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बाइक रैली निकाली गई। रैली पैठ रोड, बड़ा बाजार, जीटी रोड से होते हुए भैसी पहुंची। जहां जनसभा हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन पायला एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान रहे। राजू अहलावत ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, श्याम रहेजा, मदन छाबड़ा, अमित जैन, अमित, मोहित धारीवाल, राहुल चौहान, अभय जैन मौजूद रहे। उधर, मीरापुर मंडल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बाइक रैली का आयोजन बालाजी मंदिर से किया गया। रैली मीरापुर के मुख्य मार्गों से होते हुए मोंटी तिराहा पहुंच कर समाप्त हुई। मौके पर सुरेश चंद तितोरिया पूर्व विधायक, सचिन ठाकुर मंडल अध्यक्ष मीरापुर, विनोद प्रजापति मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मीरापुर, डॉक्टर अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
चरथावल। पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आकाश, आरिश, अनस, आमिर, अक्षय, मुस्कान, राधिका आदि ने उनके जीवन संबंधित संस्मरण सुनाकर आदर्शों का अनुसरण करने की अपील की। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मौके पर प्रवक्ता सत्या वर्मा, प्रबंधक राकेश वशिष्ठ, अतुल वर्मा, अनुज गौड़, सुनील पुंडीर, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, वाल्मीकि बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद
पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया
पुरकाजी। पुरकाजी खंड विकास कार्यालय पर शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति धन प्रकाश, भाजपा नेता प्रवीण कुमार, मनोज चौहान, सुनील कुमार बारी, डॉ. ओपी गौतम, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

पुरकाजी खंड विकास कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को माल्यार्पण करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

3-मंसूरपुर भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का पुष्पांजलि अर्प?- फोटो : KHATAULI