फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opinions on three divorce bills

तीन तलाक बिल पर उलमा की राय जुदा-जुदा, कहा-शरीयत कानून में दखलांदाजी बर्दाश्त नहीं

Thu, 28 Dec 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 28 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Opinions on three divorce bills
फाइल
केंद्र की भाजपा सरकार संसद में तीन तलाक पर बिल पारित कराने में कामयाब हो गई। इसमें तीन तलाक को मुस्लिम महिलाओं के लिए अभिशाप करार देते हुए घृणित अपराध की संज्ञा दी गई है। ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानूनन रूप से तीन साल की सजा और जुर्माना होगा। तीन तलाक बिल को लेकर उलमा की राय जुदा-जुदा है।
विज्ञापन


उलमा ने साफ कहा कि केंद्र सरकार जबरन मुसलमानों पर अपना कानून थोप रही है, जबकि शरीयत कानून में तब्दीली की कोई गुंजाइश नहीं है। इससे महिलाओं पर ज्यादती अधिक बढ़ेगी, जबकि शरीयत कानून का खौफ खत्म होगा। केंद्र सरकार मुस्लिम समाज को अपने सियासी लाभ के लिए परेशान कर रही है। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद जुल्फिकार ने कहा कि केंद्र सरकार के बिल का वह स्वागत करते हैं। इस बिल के पास होने से उन लोगों पर प्रभाव पड़ेेगा, जो शरीयत कानून का पालन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाक का मजाक बनाने लोगों पर शिकंजा कसेगा। इसमें तीन साल की सजा का जो प्रावधान रखा गया है, वह बेहतर है। इससे मुस्लिम महिलाओं को लाभ मिलेगा। हालांकि केंद्र सरकार को उलमा की पक्ष सुनने और उनकी राय पर गौर करना चाहिए। 

जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव कारी जाकिर हुसैन ने कहा कि तीन तलाक का मामला शरीयत से जुुड़ा है। इस पर बिल पारित कर केंद्र सरकार ने अपनी नीयत साफ कर दी है। सरकार की नीयत में खोट है। इससे मामले सुलझने के बजाय अधिक बढ़ेंगे।

यह बिल पूरी तरह से मुस्लिम समाज के लिए नुकसान दायक है। वह और उनका संगठन इसका विरोध करते हैं। केंद्र सरकार इसे वापस ले और आगे इस मामले में दखलंदाजी बंद करे। यह सरकार का नहीं, एक समाज, एक वर्ग और उसकी आस्था का मामला है। 

शहर शरीयत बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना इरफान कहते हैं कि यह बिल गलत है। इससे औरत वर्ग को लाभ नहीं, नुकसान होगा। केंद्र सरकार मुस्लिमों को परेशान करने के लिए ऐसे कानून बना रही है। सजा देकर पुरुष को जेल भेजा जाएगा तो पीड़ित महिला, उसके बच्चों की परवरिश का जिम्मा कौन लेगा।

यह बिल पूरी तरह से अनैतिक, अमान्य और जायज नहीं ठहराया जा सकता है। तीन तलाक और तलाक के संबंधित सभी मामले दीन की रोशनी से जुड़े हैं, जो 1400 साल से चले आ रहे हैं। इसमें बदलाव की कहीं भी गुंजाइश नहीं है। 


मौलाना मोहम्मद तहसीन ने कहा कि केंद्र सरकार के बिल को अभी पूरी तरह से पढ़ा नहीं है। हालांकि यह शरीयत में दखल देने जैसा है। इससे मुस्लिम समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। मामले में उलमा के साथ बैठक कर राय-मशविरा तैयार किया जाएगा। उलमा केंद्र सरकार के कानून पर नहीं, शरीयत और कुरान-ए-पाक के बताए रास्ते पर चलते हैं। उसी के आधार पर फैसला देते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed