फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Operators are also charging more

नियम से ज्यादा चार्ज वसूल रहे आपरेटर, कार्रवाई की तैयारी

Mon, 02 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 02 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Operators are also charging more
सेटअप बॉक्स। - फोटो : अमर उजाला
केबिल से डिजिटल हुए घरेलू सिनेमा का आपरेटर अधिक चार्ज वसूल रहे हैं। कई क्षेत्रों से मनोरंजन कर विभाग में इसकी शिकायत पहुंची है। अधिक पैसा वसूलने वालों आपरेटरों पर कार्रवाई की तैयारी है। विभाग में प्रति कनेक्शन पर ऑपरेटर से 25 फीसदी टैक्स लिया जाता है, ऑपरेटर इस भरपाई की पूर्ति ग्राहक की जेब से वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


केबिल कनेक्शन को खत्म कर मनोरंजन विभाग ने सेटअप बॉक्स लगाने के निर्देश दिए। 2015 में जनपद में 19,500 कनेक्शन थे। इसके बाद अभियान चला तो संख्या एक साल में ही दोगुनी हो गई। 2016 नवंबर में ये कनेक्शन 42,375 पहुंच गए। इन कनेक्शनों को संचालित करने के लिए विभाग में 139 ऑपरेटर पंजीकृत हैं। विभागीय स्तर से प्रति कनेक्शन चार्ज 100 रुपये रखा गया है। जिसमें प्रति कनेक्शन पर मनोरंजन कर विभाग 25 फीसदी टैक्स के रूप में वसूलता है।
विज्ञापन


शहर के कई क्षेत्रों से मनोरंजन कर विभाग में शिकायतें पहुंच रही हैं कि आपरेटर एक कनेक्शन पर 150 से 200 रुपये वसूल रहे हैं। विभाग में एक कनेक्शन पर 25 रुपये भी नियमित जमा नहीं हो रहे हैं। मनोरंजन कर विभाग निर्धारित शुल्क से अतिरिक्त वसूलने वाले ऑपरेटर पर कार्रवाई की तैयारी है। अधिक वसूली पकड़े जाने पर विभाग ऑपरेटर पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed