फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Operation theatre found running in Ayush Hospital

Muzaffarnagar News: जड़ी-बूटी की अनुमति लेकर आयुष अस्पताल में लगाने लगे टांके

Mon, 21 Apr 2025 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Operation theatre found running in Ayush Hospital
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी करते हुए अनियमितता मिलने पर दो हॉस्पिटल सील कर दिए। आयुष हॉस्पिटल में बिना अनुमति ऑपरेशन थियेटर संचालित मिला, जबकि एक हॉस्पिटल बिना पंजीकरण ही संचालित किया जा रहा था।

सीएमओ डॉक्टर सुनील तेवतिया के निर्देश पर जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विक्रांत की ओर से छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित चंदेल हॉस्पिटल, मनीष डायग्नोस्टिक सेंटर और श्रेया हेल्थ केयर सेंटर, जच्चा बच्चा केंद्र सील किया गया। सभी हॉस्पिटल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं कराया गया था, यहां चिकित्सक भी नहीं थे। इसमें से चंदेल हॉस्पिटल आयुष विभाग में रजिस्टर्ड था, लेकिन गैर कानूनी ढंग से वहां ऑपरेशन थिएटर संचालित किया जा रहा था। एलोपैथिक दवाइयां भी दी जा रही थीं।
विज्ञापन

-----
सीएमओ ने किया पीएचसी रामराज और मीरापुर का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने पीएचसी रामराज और मीरापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में औषधियों का रखरखाव, उपस्थिति पंजिका आदि का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित कर्मचारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई और अधिक दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। सीएमओ ने निर्देशित किया कि अस्पताल के आसपास जितनी भी झाड़ियां खड़ी हैं, उन्हें कटवा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed