फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Operation Sindoor... Army's success filled us with enthusiasm

Muzaffarnagar News: ऑपरेशन सिंदूर... सेना की कामयाबी ने भरा जोश

Thu, 08 May 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Operation Sindoor... Army's success filled us with enthusiasm
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों के ठिकाने गिराए जाते ही जिले में जश्न का माहौल बन गया। विभिन्न संगठनों और संस्थाओं ने मिठाई बांटी। देश की सेना की सराहना की। लोगों ने कहा कि हम सेना के साथ है।
शिव सेना और क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पहुंचकर मिठाई बांटी। मंडल प्रमुख शरद कपूर, महिला शाखा प्रमुख पूनम चौधरी अनोखी देवी, हेमंत वर्मा, संजीव वर्मा , उज्ज्वल पंडित, राजन वर्मा, राजेंद्र तायल, राजेंद्र अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव नावला में कृष्ण त्यागी के आवास पर आंदोलन जन कल्याण के संयोजक और ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों के साथ देश के मौजूदा हालात पर चर्चा की। इस मौके पर दिनेश त्यागी, कुलदीप त्यागी, योगिंद्र सिंह,अनुज त्यागी, दिनेश त्यागी,विजय त्यागी,पप्पू त्यागी,आकाश त्यागी,महेश कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने किया सेना की वीरता को सलाम
फोटो
मुजफ्फरनगर। सपा की मासिक बैठक महावीर चौक कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता और जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत के संचालन में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑप्रेशन सिंदूर से पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर हमला बोलकर वीरता दिखाई है। वर्तमान हालात में सभी लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। राकेश शर्मा , पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, चौधरी इलम सिंह गुर्जर, श्यामलाल बच्ची सैनी, ठाकुर सुखपाल सिंह मौजूद रहे।
------------------
मीरापुर में बांटी गई मिठाई
मीरापुर। रामराज में व्यापारी भाजपा नेता विपेन्द्र , सुधा वाल्मीकि, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन मनचन्दा के साथ व्यापार मंडल के जिला संयोजक रोहित बंसल के प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित बंसल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन मनचंदा, गन्ना समिति रामराज के अध्यक्ष पंकज प्रताप चौहान,डॉक्टर श्रीपाल कोहली, सुदर्शन गोयल,मदनलाल मौजूद रहे।
----------
सिंदूर ऑपरेशन व कुशल रणनीति की सराहना की
बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिन्द शाखा बुढ़ाना के पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के सफल सिंदूर ऑपरेशन, वीरता व कुशल रणनीति की सराहना की। इस मौके पर आसिफ कुरैशी, वसीम, नफीस, इसरार, यामीन, गुलफाम, इस्लाम, अशरफ व इरशाद मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि भारतीय सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया। सुरेंद्र सहरावत, संदीप उजलायन, संजय राणा, योगेंद्र, शिवराज व डॉ राजीव ने कहा कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।

भाकियू तोमर ने सेना के समर्थन में बांटे लड्डू
छपार। भाकियू तोमर ने भारतीय सेना के समर्थन में खुशी मनाते हुए ढोल नगाडे बजवाकर लड्डू बांटे। रामपुर तिराहा स्थित भाकियू तोमर के राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने खुशी मनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, पवन त्यागी, अजय त्यागी, मोहम्मद रिजवान, इरशाद,हनी चौधरी, दीपक तोमर,अय्यूब, इसराइल,भूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed