फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Operation of crusher started in Bhopa area

भोपा क्षेत्र में कोल्हू का संचालन शुरू

Thu, 13 Oct 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Operation of crusher started in Bhopa area
कोल्हू स्वामी 260 से 270 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने की खरीद कर रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। मौसम साफ होते ही बुधवार से गन्ना कोल्हू में गन्ना पेराई का कार्य शुरू हो गया हैं। कोल्हू स्वामी 260 से 270 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने की खरीद कर रहे हैं। पहले के मुकाबले इस बार एक किलोग्राम गुड़ की रिकवरी कम चल रही है।
कोल्हू स्वामी मोहम्मद शकील, दीन मोहम्मद, सोनू ने बताया कि बारिश के कारण इस वर्ष 15 दिन गन्ना कोल्हू लेट संचालित हो रहे हैं। इस बार गन्ने की फसल में आई बीमारी के कारण एक क्विंटल गन्ना में लगभग नौ किलो गुड़ तैयार हो रहा है, जबकि पिछले वर्ष 10 किलो की रिकवरी थी। कोल्हू स्वामी 260 से लेकर 270 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना कोल्हू संचालकों का कहना है कि अभी उन्हें गुड़ आदि बनाने के लिए चीनी का भी थोड़ा बहुत इस्तेमाल करना पड़ रहा है। अभी उनके सामने इंधन की भी समस्या उत्पन्न हो रही है। मौसम सही होने पर भोपा के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी कुछ गन्ना कोल्हू चालू हो गए हैं। मौसम सही रहा तो तीन-चार दिन में काफी संख्या में गन्ना कोल्हू अपना कार्य प्रारंभ कर देंगे। मुनाफा सही मिल सके, इसलिए गन्ना कोल्हू स्वामियों ने अपनी टीम के साथ मेहनत से अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed