{"_id":"6396214b9e0fae090068aa90","slug":"operation-of-buses-on-bhokarhedi-mirapur-routes-muzaffarnagar-news-mrt6173364125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी-मीरापुर मार्गों पर बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी-मीरापुर मार्गों पर बसों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। क्षेत्र के भोकरहेड़ी और मीरापुर पर एक वर्ष से बंद पड़ा बसों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। जल्द ही मोरना से उत्तराखंड की सीमा तक भी बसों का संचालन शुरू होगा।
लगभग एक वर्ष से मुजफ्फरनगर भोपा बस स्टैंड से ग्रामीण क्षेत्रों से गुजर कर मीरापुर जाने वाली बसो का संचालन बंद पड़ा था। इस मार्ग पर बसों का संचालन नहीं होने से लगभग 12 गांव के लोगों को यातायात से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बस यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी अंजुम जैदी ने बताया कि कुछ समस्याओं के चलते दोनों रूटों पर बसों का संचालन बंद चल रहा था। अब संचालन शुरू हो गया है। भोकरहेड़ी से गांव मजलिसपुर तौफीर उत्तराखंड की सीमा से लगे हुए हैं। इस मार्ग पर भी छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों की परिवहन समस्या को देखते हुए जल्द ही बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
इसी को लेकर शासन-प्रशासन के पदाधिकारियों व संबंधित अधिकारियों से वार्ता जारी है। मीरापुर व भोकरहेड़ी मार्ग पर बसों का संचालन शुरू होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।